फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो सौ मीटर की दौड़ में भूपेश्वर और आदिनाथ प्रथम

Sat, 04 Nov 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता दो चरण में आयोजित की गई। इसमें छठीं से आठवीं और नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रथम चरण में कक्षा छठीं से आठवीं तक पारसनाथ हाउस से कुलवंत ने 100 मीटर की दौड़ में प्रथम, लकी ने द्वितीय और करन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी. दौड़ में आदिनाथ हाउस से भूपेश्वर ने प्रथम, पारसनाथ हाउस से सागर ने द्वितीय और वर्धमान हाउस से गुरमीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लो साइक्लिंग रेस में वर्धमान हाउस से जय ने प्रथम, पारसनाथ हाउस से दीपक ने द्वितीय और वर्धमान हाउस से हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वॉर में शांतिनाथ हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक वर्धमान हाउस से जोगेंद्र ने 100 मी. की दौड़ में प्रथम, शांतिनाथ हाउस से हर्ष ने द्वितीय और आदिनाथ हाउस से सन्नी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी. दौड़ में आदिनाथ हाउस से दुष्यंत ने प्रथम, ईशु ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लो साइक्लिंग रेस में वर्धमान हाउस से कृष्णा ने प्रथम, आदिनाथ हाउस से अरुण ने द्वितीय ओर पारसनाथ हाउस से कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वॉर में शांतिनाथ हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने खेलों का महत्त्व बताया और विद्यार्थियों के मंगलमय भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहित जैन, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, प्रबंधक डॉक्टर विनय जैन, कोषाध्यक्ष सतीश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें