कोसली में राष्ट्रीय ध्वज स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में जुटे गणमान्य। स्रोत : संस्था
कोसली। वीरवार को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से राष्ट्रीय ध्वज स्थापना के लिए भूमि पूजन समारोह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मठ कोसली के महंत, ग्राम पुरोहित पंडित गुरुदत्त और एक्स सर्विस लीग कोसली के संरक्षक कर्नल सुधीर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एक्स सर्विस लीग के प्रधान कैप्टन करतार सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को वीर भूमि कोसली में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की गई।