फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुढ़पुर स्कूल में पौधरोपण अभियान आयोजित

Thu, 06 Aug 2026 07:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्कूल में पौधरोपण करते समिति के पदाधिकारी, विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर में पर्यावरण जागरूक अभियान समिति के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के जिला महासचिव हरेन्द्र यादव ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग अधिकारी दीपक नंदा, सरपंच मोनिका यादव, वन दरोगा अजय यादव, महेश फौजी, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें