रोहतक। भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता के मंडलस्तरीय चित्रकला में भिवानी प्रथम व तृतीय, रोहतक द्वितीय स्थान पर रहा। स्किट स्पर्धा में एचडी एसएसएस सलहावास झज्जर प्रथम, वैश्य इंटरनेशनल स्कूल भिवानी द्वितीय व वैश्य मॉडल स्कूल भिवानी तृतीय स्थान पर रहा।
वीरवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने किया। सीजेएम डॉ. खान ने विद्यार्थियों को कानूनों व अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में रोहतक, भिवानी, सोनीपत, झज्जर व चरखी दादरी के लगभग 300 विद्यार्थियों ने 10 गतिविधियों में भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी कुरुक्षेत्र में होगा।
मौके पर नोडल अधिकारी डिप्टी डीईओ सुनीता चहल, जिला लीगल लिटरेसी कॉर्डिनेटर डॉ. कविता नरवाल, डायट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक, डीईईओ दिलजीत, डीपीसी सुमन हुड्डा, डिप्टी डीईओ नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
वाद विवाद में झज्जर की टीम प्रथम
प्रतियोगिता के वाद-विवाद में एसआर सेंट्री एसएस बहादुरगढ़ स्कूल झज्जर प्रथम, बाल भारती स्कूल झज्जर द्वितीय व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल खेवड़ा सोनीपत तृतीय स्थान पर रहा। निबंध लेखन में आरोही मॉडल स्कूल तोशाम भिवानी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगड़ाना भिवानी द्वितीय व सागर ग्लोबल स्कूल चरखी दादरी तृतीय स्थान पर रहा। नारा लेखन में आदर्श एसएस बौंद कला चरखी दादरी प्रथम, एचडी एसएस सलहावास झज्जर द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरानावठी रोहतक तृतीय रहा। प्रश्नोत्तरी में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला झज्जर प्रथम, एचडी एसएस सलहावास झज्जर द्वितीय व आदर्श एसएस बौंद कला चरखी दादरी तृतीय स्थान पर रहा।
पीपीटी में सोनीपत के स्कूलों ने मारी बाजी
भाषण प्रतियोगिता के शिवम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी प्रथम, एचडी सेकंडरी स्कूल सलहावास झज्जर द्वितीय और आदर्श सेकंडरी स्कूल बौंद कला चरखी दादरी तृतीय रहा। पीपीटी में सोनीपत के स्कूलों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा। वृत्तचित्र फिल्म में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा सोनीपत प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना द्वितीय व पीएम श्री राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय परनाला झज्जर तृतीय रहा। कविता पाठ में स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल झज्जर प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल खेवड़ा सोनीपत द्वितीय व मॉडल स्कूल आंबेडकर चौक रोहतक में तृतीय स्थान पर रहा।