फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भीम आर्मी ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन

Fri, 28 Aug 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते भीम आर्मी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगरपालिका कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने समर्थन दिया। संगठन का प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा और कर्मचारियों के समर्थन में पत्र सौंपा। पदाधिकारियों ने सरकार की नीतियों और हालिया बयानों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा सफाई कर्मचारियों के खिलाफ दिए गए कथित कार्रवाई वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को दमन के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर उनकी मांगें पूरी की जानी चाहिए।
भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, बावल विधानसभा अध्यक्ष राजपाल वाल्मीकि, सहप्रभारी पवन कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, नकुल दशोदिया, सुनील कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें