फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम रहा शतप्रतिशत

Thu, 14 May 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते भारतीय स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
नांगलमूंदी। भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम रहा। परीक्षा में स्कूल के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और सभी विद्यार्थी सफल रहे। इनमें से 22 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। मुस्कान ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय और हेमंत ने स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुजाता, ज्योति, खुशी, अन्नू धनखड़, जतिन और रोनित ने संगीत में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें