फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विवेकानंद पब्लिक स्कूल के 12 विद्यार्थी मेरिट सूची में

Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बेहतर परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। लाखनौर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में मेरिट सूची में जगह बनाई है। छात्रा जाह्नवी ने ह्यूमैनिटीज संकाय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। रेनू ने विज्ञान संकाय में 94 प्रतिशत, दिव्या ने कॉमर्स में 93 प्रतिशत और आदित्य ने ह्यूमैनिटीज में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खुशी ने कॉमर्स में 92 प्रतिशत, जया ने विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत तथा तनवी ने भी विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने समारोह में मेधावियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें