रेवाड़ी। गांव संगवाड़ी स्थित बाबा गरीब नाथ मंदिर के महंत महाराज जीवन नाथ की स्मृति में शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान महंत चंद्रनाथ महाराज शामधा ने कहा कि महंत जीवन नाथ महाराज ने एक लंबे समय तक संगवाड़ी मंदिर में अपनी सेवाएं दीं।
महाराज इक्सार नाथ नीमराना, महाराज अमरनाथ फुलेरा, महाराज योगी देवानाथ बगड़, महंत स्वरूपनाथ दिल्ली, महाराज संजूनाथ खोहर बसई, महाराज लीलानाथ टपूकड़ा, संगवाड़ी मंदिर के कार्यकारी महंत सोमनाथ ने ब्रह्मलीन महंत जीवन नाथ के योगदान की सराहना की।
मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा और राजस्थान से आए कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया तो संगवाड़ी गांव के लोक कलाकारों ने गायन से श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया।
इस दौरान विक्रम छावड़ी भूडला, विश्राम प्रधान संगवाड़ी, गूगन पनवाड़ ने सामूहिक रूप से मंदिर में भंडारा का आयोजन किया। गांव के सरपंच रामसिंह छावड़ी ने मंदिर में आए हुए सभी संतों और भक्तों का आभार जताया।
इस अवसर पर निहाल सिंह नंबरदार, ललित मुदगिल, सूबे सिंह नंबरदार, पूर्व तहसीलदार प्यारेलाल, किरोड़ीमल रंगा, सतबीर पूनिया, सूबेदार श्रीचंद रंगा, बलराम, विनोद कुमार रंगा, मास्टर जगदीशचंद्र नाथ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।