फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आशियाना वृद्धाश्रम में किया भजन कीर्तन

Mon, 12 Oct 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आशियाना वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से नवरात्र के पहले दिन झज्जर चौक के निकट आशियाना वृद्धाश्रम में मां दुर्गा की उपासना के साथ भजन-कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के अध्यक्ष दिनेश राजपाल, मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताया।
लोगों ने कहा कि मां दुर्गा का स्वरूप नारी की दया, साहस और शक्ति का प्रतीक है। मां अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा भी देती हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अजय भारद्वाज, प्रधान अरुण गुप्ता और श्रीराम युवा शाखा के प्रधान जतिन सैनी ने आत्मविश्वास बनाए रखने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया।
हेल्थ एंड वेलनेस कोच डॉ. सपना यादव ने उपस्थित लोगों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में दुर्गा मां के पवित्र कलश की स्थापना भी की गई। भजन गायिका सोनिया पोपली सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद शिल्पी शर्मा, कमल शर्मा, पर्यावरण सेवी राजेंद्र गेरा, पप्रधान हेमंत ग्रोवर, समाजसेवी सुदर्शन मेहंदीरत्ता और शिक्षाविद सतपाल शास्त्री को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें