फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निरोगी योजना से जुड़े लाभार्थियों को जांच के लिए नहीं आना पड़ेगा नागरिक अस्पताल

Mon, 05 Jun 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में जांच रिपोर्ट लेते मरीज। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। निरोगी योजना के लाभार्थियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की गई है। इन लोगों को स्वास्थ्य की जांच कराने और सैंपल देने के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में आने की जरूरत नहीं है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर जांच और सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

निरोगी योजना के प्रति लोगों की उदासीनता के चलते रेवाड़ी जिला अभी प्रदेश में 17 वें पायदान पर है। एक लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों को निरोगी योजना में शामिल किया गया है। इन परिवारों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत इन परिवारों के सदस्यों के स्वास्थ्य की पूरी जांच की जा रही है। पहले यह जांच केवल नागरिक अस्पताल में हो रही थी लेकिन लोग यहां आकर लाइन में लगने से कतरा रहे थे। अब सभी सीएचसी व प्रमुख पीएचसी सेंटरों पर जांच सुविधा मिलने से लोगों का इसमें रूझान बढ़ने की उम्मीद है। इस योजना के दायरे में आने वाले लोगों के रक्त और यूरिन के सैंपल नजदीकी सीएचसी और पीएचसी में ही लिए जा सकेंगे तथा उनको जांच के लिए नागरिक अस्पताल स्थित लैब में पहुंचाया जाएगा। इसकी सैंपल रिपोर्ट संबंधित पीएचसी और सीएचसी के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ता उन्हें घर जाकर उपलब्ध कराएंगे।
जिले में 80,623 परिवारों को करना है कवर

जिले में निरोगी योजना के अंतर्गत 80,623 परिवार पंजीकृत हैं। इसके अनुसार 2,96,337 सदस्य हैं, जिनका हेल्थ कार्ड बनना है। रेवाड़ी और कोसली के नागरिक अस्पताल के साथ सेक्टर चार रेवाड़ी स्थित डिस्पेंसरी, गुरावड़ा, नाहड़, खोल, बावल, मीरपुर स्थित पांचों सीएचसी के साथ शहर के पीएचसी राजीव नगर और कुतुबपुर में भी लाभार्थी जाकर अपना हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं। पीएचसी कसौला के डाॅ. विक्रम यादव, खोल सीएचसी की डाॅ. सुनीता यादव, मसानी की डाॅ. प्रीति यादव, डाॅ. तेजस्वी यादव मसानी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. इंद्रजीत, डाॅ. लोकेश यादव, डाॅ. अभिषेक राव, डाॅ. अनुज यादव, डाॅ. देवांशी यादव और उनकी टीम के सदस्य इन लाभार्थियों तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन



हेल्थ कार्ड बनाने का उद्देश्य यही है कि इस योजना के तहत कवर होने वाले परिवारों को अपने स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी हो। पहले सिर्फ नागरिक अस्पताल में ही जांच की सुविधा थी लेकिन अब हमने सीएचसी और पीएचसी तक सुविधा मुहैया करा दी है।
विज्ञापन


- डॉ. अमित यादव, उप सिविल सर्जन और नोडल अधिकारी निरोगी योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें