फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सपनों की यूनिफॉर्म से पहले साहिल ने ओढ़ लिया कफन

Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव मूंदी के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार-बाइक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी। नांगल मूंदी गांव के पास कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा ओमप्रकाश और भाई रोहित के साथ जान गंवाने वाले साहिल का हरियाणा पुलिस में चयन हो गया था। घरवालों के साथ साहिल जॉइंनिंग लेटर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इससे पहले ही क्रूर हादसे में उसकी जान चली गई और सपनों की यूनिफॉर्म से पहले कफन ओढ़ना पड़ा।
महेंद्रगढ़ रोड पर मूंदी गांव के पास बाइक और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से बुढ़ौली गांव में मातम पसरा हुआ है। बुजुर्गों के कांपते होंठ बस यही कह रहे हैं कि साहिल तो पुलिस में भर्ती हो गया था लेकिन उसकी किस्मत में यूनिफॉर्म पहनना नहीं था।
विज्ञापन

साहिल और प्रशांत थे अविवाहित
परिजनों ने बताया कि साहिल ने कुछ माह पहले एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। उसका हरियाणा पुलिस में चयन हो गया था। वहीं, प्रशांत बीए की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। साहिल और प्रशांत दोनों ही अविवाहित थे। हादसे में घायल रोहित अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
ओमप्रकाश की मौत से दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में मारे गए ओमप्रकाश के दो बच्चे हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही दोनों बेसुध हो गए। पड़ोसी बताते हैं कि ओमप्रकाश बेहद मिलनसार और लोगों की मदद करने वाीले थे। वे अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का सपना देख रहे थे लेकिन किस्मत ने सब कुछ छीन लिया।
विज्ञापन

कार सवारों की भी हालत नाजुक
हादसे में घयल कार सवार फरीदाबाद निवासी मोहित, राहुल, राज की भी हालत गंभीर है। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। फरीदाबाद से घायलों का परिवार रेवाड़ी पहुंचा। परिवार के लोग घायलों को देखकर रो पड़े। मोहित और राहुल के बारे में तो पता चल गया था लेकिन राज के बारे में पुलिस अभी ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाई है। राज की हालत गंभीर है। उसकी पहचान की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव मूंदी के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार-बाइक। संवाद

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव मूंदी के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार-बाइक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें