फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद घर लौट रहे कंपनी कर्मी के मुंह पर कपड़ा डाल की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कंपनी से ड्यूटी करने के बाद शाम को घर लौट रहे एक कर्मचारी के मुंह पर कपड़ा डालकर कुछ युवकों ने मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला खासापुरा निवासी मुकेश ने बताया कि वह बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। रोजाना की तरह रविवार की शाम को वह कंपनी में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में नई आबादी निवासी पवन, गौरव व दो अन्य युवकों ने पीछे से उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया तथा उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस किसी भी आरोपी को काबू नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें