बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनते हुए उनका समाधान करवाया। विधायक ने कहा कि बावल क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बावल के विकास में कमी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रयास है कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलें। समस्याओं को लेकर बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। जो शिकायतें आ रही हैं उनका मौके पर समाधान करवाया जा रहा है।