फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल बिजली निगम को मिलेगा स्थायी भवन, खर्च होंगे 2.62 करोड़

Thu, 25 Dec 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल सब-डिवीजन और सब-अर्बन डिविजन को जल्द ही नया भवन मिलेगा। बिजली निगम ने इसके लिए 2.62 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

साल 2024 में पुराने कार्यालय की जर्जर बिल्डिंग का लेंटर अचानक गिर गया था। उस समय कार्यालय में कर्मचारी पहुंचे थे। उनके अंदर घुसने से पहले ही लेंटर गिरा था जिससे उनकी जान बच गई थी। इस हादसे के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय को सेक्टर-7 स्थित एक अस्थाई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। तब से अधिकारी और कर्मचारी वहीं से अपने कामकाज को संभाल रहे हैं।
हालांकि इस अस्थाई व्यवस्था ने कामकाज तो चलाया, लेकिन उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर से दूर होने के कारण ग्रामीणों और नागरिकों को बिजली बिल सुधारने, नए कनेक्शन या अन्य शिकायतों के लिए सेक्टर-7 स्थित कार्यालय तक पहुंचने में समय और पैसा दोनों खर्च करना पड़ता था। नए भवन के बनने के बाद ये सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन


नया कार्यालय बावल के मुख्य प्रशासनिक क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इसमें उपभोक्ताओं के बैठने के लिए पर्याप्त वेटिंग एरिया और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। भवन में कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यस्थल की सुविधा होगी, जिससे कार्यालय संचालन में भी गति आएगी। निर्माण कार्य पूरा होते ही विभाग स्थाई रूप से नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
बावल एक औद्योगिक केंद्र होने के साथ-साथ एक बड़ा सब-डिवीजन भी है। यहां बिजली की मांग और उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एक स्थाई कार्यालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

वर्जन
कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है। बजट आवंटन और विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। नए कार्यालय के लिए बजट मंजूर हो चुका है। यह भवन 2.62 करोड़ की लागत से बनेगा।-रविंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें