कोसली। कोसली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सुल्फा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला गाजियाबाद के गांव नगंला फिरोज मोहनपुर हाल हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहर के कालीस्थान मंदिर निवासी सोहन नाथ उर्फ सोनू व हिमाचल के जिला शिमला के गांव चुरवाधार निवासी सुरेन्द्र उर्फ विक्की राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ सुल्फा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।