फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : पहली बार ईवीएम से तय होगी आज बार की चौधर

Fri, 28 Feb 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
27 सीटीके...07 मतदाता सूची से वोट कटने पर चुनाव अ​​धिकारी प्रदीप मलिक से बातचीत करते वकील। अमर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। पहली बार वकील ईवीएम के माध्यम से वोट डालकर प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज का चयन करेंगे। मतदाता सूची में 2288 वकीलों के नाम हैं, क्योंकि ब्लक पेमेंट को लेकर हाईकोर्ट के दिए गए आदेशों का हवाला देकर चुनाव अधिकारी ने 37 वोट और काट दी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह चुनाव अधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार ब्लक पेमेंट से जुड़े कोई वोट मान्य नहीं होंगे। ऐसे में मतदाता सूची में 2288 वकीलों के नाम ही जारी किए। इससे कई नाराज वकील चुनाव अधिकारी से मिले और विरोध जताया। चुनाव अधिकारी ने साफ कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के तहत ही मतदाता सूची तय हुई है।
पहली बार ईवीएम से शुक्रवार को बार चुनाव के लिए मतदान होगा। पिछली बार मतदाता सूची में करीब 3400 वकीलों के नाम थे, लेकिन इस बार 2288 के करीब मतदाताओं की संख्या बताई जा रही है। इसमें 1112 के करीब कम वोट हैं। हालांकि, अदालत ने अपने निर्णय में कहा है कि पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करता है तो उसे मतदान करने से न रोका जाए।
विज्ञापन


अरविंद श्योराण और दीपक हुड्डा आमने-सामने, मतदान के तुरंत बाद आएगा चुनाव परिणाम
बार में प्रधान के लिए अरविंद श्योराण व दीपक हुड्डा के बीच मुकाबला है, जबकि उप प्रधान के लिए सुशीला देशवाल, संदीप खत्री, अभिजीत चौधरी व अजय ओहल्याण मैदान में हैं। महासचिव के लिए हर्षवर्धन मलिक, राजकरण पंघाल व कर्ण सिंह नारंग मैदान में डटे हैं। सह सचिव के लिए साक्षी लांबा, डिंपल व ज्योति चुनाव लड़ रही हैं, जबकि लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए अनिल कुमार व अशोक के बीच टक्कर है।

तीन बूथ पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
वोट डालने के लिए जिला बार में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इसके लिए 20 के करीब ईवीएम मंगवाई गई हैं। एक्सपर्ट ने ईवीएम को लेकर प्रशिक्षण दिया। पुलिस सुरक्षा में ईवीएम बार में पहुंचीं। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के तुरंत बाद चुनाव परिणाम आएगा।
इनेलो नेता का वोट कटा, जताया विरोध
इनेलो नेता एवं बार के वकील विनोद अहलावत ने कहा कि उनका नाम पहले सूची में था, लेकिन अब काट दिया गया है। उन्होंने चुनाव अधिकारी से बात की। उनके जवाब से मैं संतुष्ट नहीं हूं।
रोहतक व महम बार के चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले रोहतक जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार राजेश कुमार व महम में नायब तहसीलदार राहुल कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कुमार चुनाव के दौरान ओवरऑल इंचार्ज होंगे। एसपी की ओर से महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

27 सीटीके...07 मतदाता सूची से वोट कटने पर चुनाव अधिकारी प्रदीप मलिक से बातचीत करते वकील। अमर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें