जज का स्वागत करते अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन में तीन नए आए हुए न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रधान विश्वामित्र यादव, उप प्रधान सुमन यादव, सचिव मनोज कुमार, सह सचिव मोनू कुमार तथा कोषाध्यक्ष चिराग भारद्वाज ने नए जजों का स्वागत किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन आशीष कुमार मंडल अमित एवं चंचल की नियुक्ति जिला न्यायालय में की गई है। उनके कार्यभार संभालने पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में बुलाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा सहित सभी न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे। जिला न्यायालय में तीन नए जज के आने से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।