फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बांद्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चार से चलेगी

Mon, 02 Feb 2026 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बांद्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 4 फरवरी से किया जाएगा। यह ट्रेन 4 ट्रिप चलाई जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 फरवरी, 11 फरवरी, 18 फरवरी और 25 फरवरी को प्रत्येक बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी और 7:05 बजे प्रस्थान कर वीरवार को दोपहर 1 बजे भिवानी पहुंचेगी।

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी व 26 फरवरी को प्रत्येक वीरवार को भिवानी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर शाम 7:40 बजे पहुंचेगी और 7:50 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 23 डिब्बे होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर व साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें