फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 9.46 करोड़ की साइबर ठगी में कर्नाटक निवासी आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 9.46 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता की अदालत ने कर्नाटक निवासी मोहम्मद अबुकर सिद्दीकी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी पर ठगी की रकम बैंक खातों से आगे पहुंचाने और कमीशन लेने का आरोप है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जयकिशन को शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 18 लेनदेन में 9.46 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवाए गए थे। मोबाइल एप पर 25 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन रकम वापस नहीं की गई।

अभियोजन के अनुसार, 17.97 लाख रुपये सह आरोपी मोहम्मद आफताब के खाते में आए थे। आफताब ने रकम निकालकर अपने बहनोई अबुकर को 10 हजार रुपये कमीशन पर दी। अबुकर ने कथित तौर पर यह रकम अदनान अहमद को पांच हजार रुपये कमीशन पर सौंप दी। आरोपी से चार हजार रुपये, मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी का नाम प्राथमिकी में नहीं था। पुलिस ने बताया कि एक सह आरोपी की गिरफ्तारी और चार बैंक खातों का सत्यापन बाकी है। अदालत ने मामले की गंभीरता देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें