फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर जमकर बरसे बदरा, बावल में सबसे अधिक 63 एमएम बारिश

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को मानसून एक बार फिर मेहरबान हुआ। दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही और रातभर जमकर बारिश हुई। बारिश रात करीब साढ़े 8 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक हुई। इस दौरान बावल में सबसे अधिक 63 एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर जलभराव रहा। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश के चलते सर्कुलर रोड पर ही नाईवाली चौक, अग्रसेन चौक, बावल चौक, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी के पास घुटनों तक पानी भरा रहा। इसके अलावा शहर का पॉश ब्रास मार्केट में तो बारिश का पानी 24 घंटे तक नहीं निकला। बारिश के पानी से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग हाथों में जूते उठाकर पानी को पार करते नजर आए। कई लोगों के स्कूटर-बाइक जैसे दुपहिया वाहन तो पानी में बंद भी हो गए, जिन्हें धक्के लगाकर ले जाना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार को अधिकतम 33 डिग्री तथा न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
धारूहेड़ा में पानी भरने से बनी जाम की स्थिति
रातभर हुई बारिश से शहर के सर्कुलर रोड पर भी जाम की स्थिति रही, मगर यह अधिक देर तक नहीं रहा। धारूहेड़ा क्षेत्र में जाम की परेशानी लगातार बनी हुई है। हल्की बारिश के बाद ही दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर पानी जमा हो जाता है। यह पानी बरसात के साथ ही राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र का भी होता है। पूरे मानसून में हालात बिगड़े रहे हैं। गुरुवार रात को भी बारिश शुरू होते ही वाहन फंसे खड़े रहे या फिर रेंगकर चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बारिश खंड के अनुसार:
रेवाड़ी = 42 एमएम
मनेठी = 7.1 एमएम
पाल्हावास = 05 एमएम
धारूहेड़ा = 19 एमएम
डहीना = 08 एमएम
बावल = 63 एमएम
कोसली = 08 एमएम
नाहड़ = 36 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें