फोटो 15 गोद भराई की रस्म निभाती महिलाएं। स्वय
मंडी अटेली। गांव गुजरवास में गर्भवतियों की गोद भराई रस्म और बच्चे का जन्म दिवस मनाया गया। गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। सरपंच वर्षारानी ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। एएनएम पूजा ने गर्भवतियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृपा यादव ने बताया कि राष्ट्रव्यापी पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत गांव की गर्भवती पूजा व मंजू की गोद भराई रस्म का निर्वहन किया गया और दिव्यांशी का जन्म दिवस मनाया गया। संवाद