फोटो संख्या:-67 आईआईएसएफ में प्रतिभागिता करने वाली हकेंवि टीम के सदस्य---संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की नवाचार टीम ने पंचकूला में आयोजित चार दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) में सहभागिता की। आयोजन में हकेंवि के विभिन्न विभागों द्वारा उनके क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ठ नवाचार एवं विज्ञान तकनीकी को देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने खूब सराहा। विशेष रूप से विश्वविद्यालय के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा तैयार की गई विद्युत चलित साइकिल को लोगों ने खूब पसंद किया। साथ ही विश्वविद्यालय में तैयार किए विभिन्न उत्पादों को लोगों ने इन्हें भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया। संवाद