रेवाड़ी। भारत के संविधान के जनक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महाबीर मसानी ने अपने समर्थकों के साथ शहर के आंबेडकर चौक पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महाबीर मसानी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए महाबीर मसानी ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया। साथ ही सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है।