राजस्थान के कोटा में रेवाड़ी के लिए बसों में सवार होते फंसे हुए विद्यार्थी
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। देश के कोचिंग कोटा में लॉकडाउन के चलते हरियाणा के 858 विद्यार्थी फंसे हुए हैं। इनको लेकर राजस्थान से रोडवेज बस से हरियाणा के लिए आज 12:30 बजे रवाना होगी। सबसे अधिक बच्चे रेवाड़ी के 136 हैं।
बता दें कि इन विद्यार्थियों को लेने के लिए वीरवार को रोडवेज बस रेवाड़ी डिपो से रवाना हुई थी। सुबह 10:00 बजे से ही बसों को सर्च करने के बाद बच्चों को बैठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एक बस में 20 से 25 बच्चों को बताया जाएगा।