फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के पिता निकले कोरोना पॉजिटिव, 9 पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर आइसोलेशन में किया भर्ती

विज्ञापन
कोविड-19 के लिए बनाए गए जांच वार्ड में स्क्रीनिंग कराने पहुंचे लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित आकेड़ा नाके पर तैनात ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के पिता के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने नाके पर तैनात 9 पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे हैं। बता दें कि इससे पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उसके परिवार के भी सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भेज दिए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ विभाग की ओर से कांटेक्ट लिस्ट तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जिले के लिसाना पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर हैं। वह रोहतक निवासी कैंसर से पीड़ित हैं और जांच के लिए दिल्ली गए थे। बाद में कुछ लक्षण होने पर भर्ती कराया गया था, यहां पर जांच में पॉजिटिव पाये गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी 10 दिन पहले ही पिता से मिलकर रेवाड़ी लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें