फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आजाद हिंद फौज की वीरांगना बसंती देवी राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
आजाद हिंद फौज की वीरांगना बसंती देवी की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करते लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी गोकुलगढ़ के मूल निवासी स्वर्गीय कन्हैया लाल की 92 वर्षीय वीरांगना बसंती देवी का निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि गढ़ी बोलनी रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में की गई। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। इस अवसर पर डॉ. आर.के जांगड़ा विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी भूप सिंह (नायब तहसीलदार), श्रीभगवान फोगाट, विजय राव (नगर पार्षद), सुधीर यादव, सुखपाल यादव (पटवारी) ने पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संसार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने बताया कि पिछले तीन वर्ष से लंबी बीमारी के बाद उनकी पुत्री कमलेश देवी के घर पर शनिवार को सुबह उनका निधन हो गया। वह साधारण, सरल और धार्मिक व्यक्तित्व की धनी थीं। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीभगवान फोगाट ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम सेनानियों को सम्मानजनक दर्जा देने का कार्य केंद्र सरकार करे तो उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विजय राव, बलराम यादव, जगमाल सिंह यादव, होशियार सिंह, सत्यवान यादव, फतेह सिंह यादव, विनय सिंह, अभिषेक यादव, राजेश कुमार, अमित यादव, भूपेंद्र सिंह व हजारीलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें