फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदी वक्तव्य में आयुष व श्रेष्ठ रहे प्रथम

Sat, 05 Oct 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी साथ में स्कूल स्टॉफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय हिंदी व अंग्रेजी कथा वाचन, वक्तव्य कला और काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कारगिल व रेजांगला सदन के बीच किया गया। हिंदी वक्तव्य में आयुष व श्रेष्ठ प्रथम रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन बृजकिशोर रहे। उनके साथ उप-प्राचार्य सुनैना, प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़ मौजूद रहे। हिंदी वक्तव्य कला प्रतियोगिता में कारगिल सदन के आयुष व श्रेष्ठ ने प्रथम रहे। कैडेट निश्का रेजांगला सदन व कैडेट उज्ज्वल कारगिल सदन ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी कथा वाचन में कारगिल सदन के कैडेट गर्वित, रेजांगला सदन के रजत व अर्पित सकरवाल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में कैडेट पक्ष रेजांगला सदन, कैडेट चिन्मय योगदीप सिंघल कारगिल सदन कक्षा छठी व कैडेट पारस कारगिल सदन नें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी वक्तव्य कला प्रतियोगिता में कैडेट लक्षित कुमार, अर्पित व हितेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कथा वाचन में चैतन्य, ध्रुव व दीपांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी काव्य पाठ में हिरल महलान, देवेश व नैतिक मलिक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी व अंग्रेजी प्रतियोगिता में कारगिल सदन संयुक्त रूप से विजेता रहा। निर्णायक मंडल में सीमा देवी, विकिता व आंचल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें