संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एसजीएफआई स्कूल गेम्स फेडरेशन के बैनर तले फरीदाबाद में आयोजित स्कूली स्टेट गेम्स में सिध्या सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वह राव शूटिंग स्पोर्ट्स अकेडमी सेक्टर 4 स्थित रेंज पर रमन राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
सिध्या ने अंडर 14 एवं अंडर 17 से भी ऊपर अंडर-19 में खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन वर्ग में 400 में से 383 का स्कोर हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिध्या सिंह 3 साल से कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस खेल में टॉप 3 खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्तर के लिए होता है। अब सिध्या सिंह स्कूली नेशनल में प्रतिभा दिखाएंगी। पंजाब के गोविंदगढ़ में हुए सीबीएसई जोनल गेम्स में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिले के खिलाड़ियों ने नेशनल लेवल के लिए चयन पाया है। अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरव यादव अंडर 17 वर्ग में जोनल गेम में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नेशनल के लिए चयनित हुए हैं।