फोटो : 14फोटो : 14सिविल सर्जन डॉ. नरेन्द्र दहिया को पदोन्नति होने पर बधाई देते आवाज फाउ
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग में डॉ. नरेंद्र दहिया की पदोन्नति के बाद उन्होंने सिविल सर्जन रेवाड़ी का कार्यभार संभाल लिया है। पद ग्रहण करने पर राज्यस्तरीय गैर राजनैतिक सामाजिक संगठन आवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष रामचन्द्र रंगा लिसानिया, प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सभी पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने को लेकर उनसे काफी उम्मीदें हैं। आवाज फाउंडेशन विकास के लिए हर संभव सहयोग करेगा। सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि वे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
इस अवसर पर लक्ष्मीबाई लिसाना, मास्टर जगदीश टांकड़ी, रेनू टांकड़ी, कप्तान बलबीर सिंह पूर्व सरपंच रलियावास, रविदत्त (रिटायर्ड इंस्पेक्टर) सीहा, राम सिंह (रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट), मैनेजर चांद राम बहरमपुर, सूबेदार महिपाल सिंह, मनोहर लाल पुर पंच कंवाली, राजेन्द्र रंगा लिसान, राजेंद्र कुमार गहलौत खोल व स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अजित चमार, डॉ. रोहतास व जगदीश चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।