संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन परिसर में वीरवार को यात्रियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
जीआरपी एसएचओ भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महिला एएसआई रेखा कौशिक ने यात्रियों को साइबर फ्राड के बचने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के इस तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल व कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है। नौकरी व पढ़ाई भी मोबाइल व कंप्यूटर जैसे संसाधनों से जुड़ गई है।
इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर अपराधी भी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ आनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वर्तमान में साइबर अपराधी मेल पर वॉइस मैसेज भेजकर लोगों से लिंक को ओपन करने का आग्रह कर झांसे में लेकर मेल को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मेल पर हर व्यक्ति के पास अपने जरूरी पासवर्ड व अन्य दस्तावेज होते हैं। साइबर ठग मेल को हैक करने के बाद यहां से खातों से ंबंधित जानकारी व पासवर्ड चुराकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
स