फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा की उपलब्धि बेटियों के लिए बनेगी प्रेरणा : डाॅ. पवन

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रूस के कजान शहर में 12 से 23 जून तक आयोजित ब्रिक्स गेम्स में रेवाड़ी के गांव तिहाड़ा की बेटी ईशा कलकल ने तलवारबाजी के मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर ईशा का अभिनंदन किया।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डाॅ. पवन धनवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ईशा को बधाई देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। ईशा इससे पहले जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से न केवल अपने गांव, जिला व राज्य बल्कि देश का नाम दुनिया में ऊंचा करता है। यह हम सबके सम्मान की बात है।
विज्ञापन

डाॅ. पवन धनवाल ने कहा कि हरियाणा की वर्तमान सरकार की खेल नीति के चलते आज दुनिया भर में प्रदेश के खिलाड़ी भारत का नाम रोशन करेंगे। यह बेटी आने वाले कल मे अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका बावल के चेयरमैन वीरेंद्र महलावत ने भी ईशा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान ईशा के अभिभावक, प्रशिक्षक पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल रायपुरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, छतर सिंह सहित गांव के सरपंच व क्षेत्र की सरदारी मौजूद रही।
3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें