फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का उपाय : पुलिस अधीक्षक

Tue, 22 Jul 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। लोगों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में सतर्कता बरतनी चाहिए। ये बातें पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताएं।
विज्ञापन

सावधानी बरत कर ही भविष्य में साइबर धोखाधड़ी व ठगी में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम टेक्नोलॉजी के दौर में इतने तेजी से विकास कर रहे हैं कि इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं उतनी ही हम लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी बढ़ रही है। इसके साथ साइबर अपराध के भी मामले बढ़ रहे है।
व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता ही बेहतर उपाय है। व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नंबर से आई किसी भी प्रकार की वीडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें