आगामी रणनीति को लेकर जानकारी देते जजपा नेता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की तरफ से गैस पाइपलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सुरक्षित खुदाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के जिमखाना क्लब में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चीफ जनरल मैनेजर अंशुमान सिंह कुशवाहा व जनरल मैनेजर हिमांशु मित्तल ने सभी विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करने और डायल बिफोर डिग प्रणाली का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को गैस पाइपलाइन सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद