फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
कार्यक्रम में एक मंच पर आए संस्था के पदाधिकारी व शिक्षक। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ बाल माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि जैसे-जैसे मानव विकास की ओर बढ़ा है उसने कच्चे घरों की जगह पक्के और आलीशान मकान बना लिए। विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी सोसायटी और इमारतें खड़ी की गईं लेकिन इसके साथ ही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई भी हुई।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मानव सभ्यता मुख्य रूप से तीन प्रकार के प्रदूषण वायु, जल और ध्वनि प्रदूषणसे जूझ रही है। उन्होंने अपील की कि प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं और उद्योगों को आबादी से दूर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक अरुण गुप्ता और उपप्रधान परवीन ठाकुर ने भी अपने विचार रखते हुए गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी टिप्स साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में निरंतर पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़े।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य विनोद यादव के जन्मदिन पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन प्रवक्ता मनोज वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रवक्ता नमृता सचदेवा, जितेंद्र, राजेश, विकास, सरोज, रश्मि, नीलम, सोनिया, ममता, रीना, ओमबाला सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें