फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कायाकल्प में औलांत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रथम, कन्हौरी रनर-अप

Sat, 22 Aug 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कायाकल्प कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली औलांत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की टीम। स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत जिले के स्वास्थ्य संस्थानों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। औलांत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए एक लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

कन्हौरी एचडब्ल्यूसी प्रथम रनर-अप रहा और उसे 50 हजार रुपये, जबकि मनेठी एचडब्ल्यूसी द्वितीय रनर-अप रहा और उसे 35 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि कायाकल्प के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, संस्थान के रखरखाव और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं समेत विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि औलांत एचडब्ल्यूसी की टीम ने स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, संस्थान के रखरखाव और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके आधार पर केंद्र को जिला स्तर पर प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

कन्हौरी और मनेठी एचडब्ल्यूसी ने भी निर्धारित मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्रमश: प्रथम और द्वितीय रनर-अप स्थान हासिल किया।

बसदूधा पीएचसी ने भी किया बेहतर प्रदर्शन:

डॉ. तंवर के अनुसार बासदूदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ने कायाकल्प के तहत अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल करते हुए दो लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा डहीना-जैनाबाद, धारूहेड़ा और फतेहपुरी पीएचसी को प्रशंसा पुरस्कार के रूप में 50-50 हजार रुपये दिए गए। कोसली एसडीएच को भी एक लाख रुपये का प्रशंसा पुरस्कार मिला। जिले के अन्य एचडब्ल्यूसी को भी बेहतर कार्य के लिए 25-25 हजार रुपये के प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें अलवालपुर, बालधन कलां, बूढ़पुर, बीकानेर, बिठवाना, बुड़ौली, गंगायचा जाट, गोकलगढ़, जैतपुर, करावरा, खटावली, फिदेड़ी, रामपुरा, सुरेहली और लिलोढ़ शामिल हैं। डॉ. जोगेंद्र तंवर ने सभी पुरस्कार विजेता संस्थानों की टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। पुरस्कार मिलने से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा और वे भविष्य में मरीजों को और बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन


कायाकल्प में मिले पुरस्कार:

औलांत एचडब्ल्यूसी : प्रथम स्थान, एक लाख रुपये

कन्हौरी एचडब्ल्यूसी : प्रथम रनर-अप, 50 हजार रुपये

मनेठी एचडब्ल्यूसी : द्वितीय रनर-अप, 35 हजार रुपये

बासदूदा पीएचसी : अपनी श्रेणी में प्रथम, दो लाख रुपये

कोसली एसडीएच : प्रशंसा पुरस्कार, एक लाख रुपये

डहीना-जैनाबाद, धारूहेड़ा व फतेहपुरी पीएचसी : 50-50 हजार रुपये

अन्य चयनित एचडब्ल्यूसी : 25-25 हजार रुपये

कायाकल्प कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली औलांत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की टीम। स्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें