बावल। जिला उपप्रमुख प्रतिनिधि अनिल यादव रायपुर ने कहा कि कुछ लोग ईमानदार छवि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को बदनाम कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बावल स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह पर न तो व्यक्तिगत रूप से कोई दाग है और न ही उनके परिवार पर। उनका राजनीतिक जीवन पूरी तरह साफ-सुथरा रहा है।
उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत द्वारा कराए गए विकास कार्यों को न तो अहीरवाल और न ही प्रदेश की जनता कभी भुला सकती है। एम्स, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाकर राव इंद्रजीत ने अहीरवाल ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा को विकास की नई पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि कुछ नेता राव इंद्रजीत की बराबरी नहीं कर पाने के कारण उनके नाम पर बयानबाजी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। लेकिन जनता सब समझती है और आज भी राव इंद्रजीत को अपना नेता मानती है।
अहीरवाल ही नहीं, पूरे प्रदेश की जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है। अनिल यादव ने कहा कि जो नेता हमेशा जनता के बीच रहते हैं और ईमानदारी से काम करते हैं, उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कुछ लोगों की राजनीति केवल राव इंद्रजीत के खिलाफ बोलने तक सीमित रह गई है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश लोर, महामंत्री निहाल सिंह चौकन, ब्लॉक समिति अध्यक्ष छत्रपाल उर्फ टिंकू, सरपंच प्रतिनिधि नितेश यादव, नवीन सैनी, नागल शहबाजपुर सहित अनेक गांवों के पंच-सरपंच और ब्लॉक समिति के सदस्य मौजूद रहे।