संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। कर्ण कुंज गुर्जर घटाल में दो पक्षों के बीच में मारपीट हुई। पुलिस को दी शिकायत में जगबीर ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनका पड़ोसी अंधेरे में घर में घुस आया। जगबीर के बड़े बेटे ने पड़ोसी को पकड़ लिया। डर से पड़ोसी की चीखें सुनकर उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे और लोहे की पाइप लेकर दीवार फांदकर जगबीर के घर में आ गए। जगबीर के परिवार ने तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक जगबीर को सिर पर घाव, पीठ पर दो चोटें, हाथों पर खरोंच और बाएं पैर पर चोटें आई हैं। अन्य तीन सदस्यों को कंधे, पेल्विस, घुटनों और माथे पर चोटें और सूजन आई है। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाने में जगबीर की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।