फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए अभ्यास कर रहे युवक पर एक दर्जन युवकों ने रॉड व डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव बखापुर में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक व उसके भाई को चोट लग गई। भागते समय हमलावरों की दो मोटरसाइकिल वहीं छूट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बखापुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहे है तथा प्रतिदिन शाम को गांव के पास बने मैदान में अभ्यास के लिए जाते है। मंगलवार की शाम को वह ग्राउंड में थे। इसी दौरान गांव निवासी सोनू, अजय व एक अन्य युवक वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देते हुए मारपीट का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर वह अपने घर वापस आ गए। रात को करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पांच मोटरसाइकिलों पर पहुंचे एक दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी, डंडों व रॉड से उस पर हमला कर दिया। उसका भाई नवीन ने बीच-बचाव का प्रयास किया, परंतु उस पर भी हमला कर दिया। लोगों के एकत्रित हो जाने के कारण आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भागते समय आरोपियों की दो मोटरसाइकिल वहीं छूट गई। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली तथा इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें