फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माता मसानी मंदिर के महंत समेत दो पर हमला

Tue, 03 Sep 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। माता मसानी मंदिर नाहड़ में महंत तथा एक अन्य व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों को काफी चोटें आई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण तथा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाबा को नाहड़ अस्पताल में पहुंचाया जहां सामान्य उपचार के बाद उन्हें रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लगभग 80 वर्षीय महंत प्रकाश नाथ ने नाहड़ चौकी पुलिस को बताया कि रात को वह उसके साथ मंदिर में रहने वाले प्रेमचंद निवासी नाहड़ के साथ सोया हुआ था। रात करीब एक बजे मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए व्यक्ति ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। रात को उन्होंने एक्स सरपंच तथा मंदिर कमेटी के प्रधान प्रदीप शेखावत के पास फोन किया। प्रदीप तथा दूसरे लोगों ने मंदिर पहुंचकर डायल 112 पर कॉल की तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोट होने के कारण सामान्य उपचार के बाद उन्हें रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें