फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रेनों में सीट फुल, दीपावली पर घर जाना होगा मुश्किल

Tue, 03 Sep 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दीपावली पर घर जाने के लिए लोगों ने अभी से ट्रेनों में आरक्षण कराना शुरू कर दिया है। लोगों ने अगस्त से ही टिकट बुक कराना शुरू कर दिया था जिससे दीपावली तक अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार है। धनतेरस 29 अक्तूबर और दीपावली एक नवंबर को है। इसके बाद छठ व्रत शुरू होगा।
इन त्योहारों पर लोग अपने घर जाते हैं। जिले में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल के लोग विभिन्न कंपनियों में काम करते हैं। इन राज्यों के मजदूर भी बड़ी संख्या में यहां कार्यरत हैं जो त्योहारों पर अपने घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ रहती है। ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग 100 को पार हो गई है। अभी से ही कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है। ऐसे में लोगों को घर जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कई ट्रेनों में सीट रिग्रेट (अफसोस) दर्शाया जा रहा है। अर्थात वेटिंग की सीमा पार हो चुकी है। रेवाड़ी से यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल, झारखंड जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। रेवाड़ी से कानपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए अभी से ही ट्रेनों में टिकट नहीं है।
विज्ञापन

रेवाड़ी से लखनऊ होते हुए अयोध्या, वाराणसी, बिहार के किशनगंज तक एक भी सीट नहीं है। अब केवल स्पेशल ट्रेनें ही प्रवासी श्रमिकों का सहारा बनेंगी। हालांकि, अभी तक रेलवे ने कोई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान नहीं किया है। जिले में बावल और धारूहेड़ा दोनों औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक कार्य करते हैं। रेवाड़ी में प्रवासी श्रमिकों की संख्या करीब 80 से 90 हजार के आसपास है। पिछले वर्ष जहां लोग आसानी से वेटिंग टिकट करवाकर रिजर्वेशन के डिब्बे में सफर कर लेते थे लेकिन यह सुविधा अब बंद करदी गई है। अब वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


श्रमिकों ने की जनरल डिब्बे बढ़ाने की मांग:

बिहार निवासी राजेश, आनंद व सुनील ने बताया कि वह धारूहेड़ा में एक कंपनी में कार्य करते हैं। हर साल ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। इस बार तो टिकट अभी से नहीं मिल रही है जनरल डिब्बे में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि पैर रखने तक की भी जगह नहीं होती है। रेलवे को जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि सफर आसानी से हो सके क्योंकि अब वेटिंग टिकट भी नहीं चलेगी। छठ पूजा के अवसर पर भी बड़ी संख्या में रेवाड़ी से श्रमिक अपने गांव जाते हैं। मगर नवंबर के पहले सप्ताह में भी टिकट नहीं है।

-

19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
दिन स्लीपर 3ए 2ए ( वेटिंग)
12 अक्तूबर 33:: 14 ::9
19 अक्तूबर 44:: 27: :10
26 अक्तूबर: :115:: 76 : 31
2 नंबवर : रिग्रेट

-

*

19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
दिन:: स्लीपर:: 3ए 2ए ( वेटिंग)
18 अक्तूबर ::रिग्रेट :: 9: :7
19 अक्तूबर :रिग्रेट: :रिग्रेट: :5
25 अक्तूबर ::रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट
26 अक्तूबर ::रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट
1 नवंबर :::रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट



15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस (वेटिंग)
(रेवाड़ी से वाया अयोध्या कैंट, किशनगंज तक)

दिन:: स्लीपर:: 3ए 1ए
21 अक्तूबर ::29: : 13 ::1
22 अक्तूबर ::34: :13 ::1
24 अक्तूबर ::52: :18: :2
28 अक्तूबर ::78 : : 50: : 5
29 नवंबर :::72 :: रिग्रेट: : 8

19407 साबरमती वाराणसी एक्सप्रेस (वेटिंग)
( रेवाड़ी से वाया लखनऊ, वाराणसी तक)

दिन:: स्लीपर:: 3ए 2ए
5 अक्तूबर:: 11: :1: :1
11 अक्तूबर ::11: : 1 ::1
18 अक्तूबर ::9: :2 ::3
25 अक्तूबर : :26: :13 ::7
1 नवंबर :: :32 : : 8: : 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें