कुंड। गांव कंवाली में बिजली चोरी की जांच करने गई बिजली निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में बिजली विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो अन्य को चोटें आई हैं। इस घटना से बिजली कर्मचारियों में रोष है।
बुड़ौली पावर हाउस के एसडीओ ने डहीना पुलिस को दी शिकायत गई में बताया कि विभाग के अधिकारियों के आदेश पर टीम गांव में छापा डालने गई थी। टीम में जेई, एएलएम, और अन्य कर्मचारी शामिल थे। जब टीम ने एक घर में बिजली चोरी पकड़ने की कार्रवाई की तो मौके पर मौजूद 10 -15 लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और उनके दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।