रोहतक। लाखनमाजरा थाना के गांव चिड़ी में नगर निगम कर्मचारी रामनिवास व उसके बेटे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चिड़ी निवासी रामनिवासी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 14 अगस्त को बेटे अमन के साथ चिड़ी के बस अड्डे पर जा रहा था। रास्ते में राज, निक्कू, पोना, बिजेंद्र, जीतू, राजेंद्र, कपिल, सचिन, आशीष, आशीष कुमार, सोनू, सतीश, जंगली व अन्य ने हमला कर दिया। हाथों में डंडे व गंडासी से चोटें मारी। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।