कुंड। गांव नांगल मूंदी में बुधवार शाम को गांव के मंदिर में हरे रंग की चादर चढ़ाने के बाद उपजा विवाद शांत हो गया है। फिलहाल गांव में माहौल शांतिपूर्ण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मौके पर पुलिस तैनात है। हालांकि पुलिस की ओर किसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
गांव के मंदिर में शाम के समय अज्ञात लोगों ने हरे रंग की चादर चढ़ा दी थी। गांव के युवक मंदिर पहुंचे तो उन्होंने हरे रंग की चादर को मंदिर में देखा तो सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद गांव में पुलिस भी पहुंच गई। मंदिर में हरे रंग की चादर चढ़ाने से ग्रामीणों में रोष था। ग्राम पंचायत व पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल गांव में माहौैल शांतिपूर्ण है। गांव की सरपंच की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी।
वर्जन
गांव में माहौल शांतिपूर्ण है। ग्रामीणों को समझा दिया गया है। आसपास कोई भी अन्य धर्म के लोग नहीं रहते हैं। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी ने माहौल बिगाड़ने के लिए शरारत की थी।
-रणसिंह, चौकी इंजार्च डहीना