फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 150 गज की दूरी पर एटीएम काटा, लाखों बचे

Fri, 18 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भले ही रात में गश्त के लाख दावे करती हो, लेकिन सर्दी बढ़ने के साथ ही आपराधिक वारदातों में इजाफा हो रहा है। बुधवार रात भी दो नकाबपोश बदमाश थाने से महज 150 गज की दूरी पर एक एटीएम बूथ का ताला तोड़कर करीब 45 मिनट तक एटीएम को काटते रहे, लेकिन एटीएम में रखी नकदी ले जाने में वह कामयाब नहीं ही सके।
विज्ञापन

घटना सेंट्रल बैंक के एटीएम की है। सूचना के बाद संबंधित बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं स्थानीय कोसली थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गैस कटर से जलाया सीसीटीवी कैमरों को
मिले फुटेज में छानबीन के दौरान दिखा कि देर रात तीन बजकर दो मिनट पर दो नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम बूथ का शटर उठाया। अंदर आने के बाद बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को गैस कटर से जलाया। इसके आगे का सीन सीसीटीवी कैमरों में नहीं आया। लेकिन मशीन की हालत के अनुसार बदमाशों ने पहले गैस कटर की मदद से एटीएम बूथ को पहले गैस कटर से काटा। लेकिन काफी काटने के बावजूद बदमाशों के हाथ कैश की ट्रे नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ने की भी कोशिश की, लेकिन 45 मिनट बीतने के बावजूद बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद बदमाशों को खाली हाथ जाना पड़ा।
विज्ञापन


मशीन के सिस्टम में तब्दीली से बची नकदी
सूत्रों के अनुसार एटीएम लूट और काटने की बढ़ती वारदातों के चलते ही मशीन के अंदरूनी सिस्टम में बदलाव किया गया था। पहले कैश मशीन के कुछ अंदरूनी हिस्से में ही होता था। वहीं अब इसे काफी नीचे और अंदर की ओर कर दिया गया है। इसी के चलते बदमाश कैश नहीं ले जा सके।  

एटीएम बूथ पर फिर नहीं था सिक्योरिटी गार्ड
एटीएम बूथ पर कैश डालने का कॉन्ट्रेक्ट लेने वाली कंपनी और न ही बैंक द्वारा कोई गार्ड रात के लिए नियुक्त किया गया है। मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारियों का भी कहना था कि चौकीदार सिर्फ दिन के लिए ही रहता है। रात में चौकीदार रखने का कोई आदेश बैंक की ओर से नहीं था। इसके अलावा बताया जाता है कि एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी कुछ खास साफ नहीं थी। इससे माना जा रहा है कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी अच्छी क्वालिटी के नहीं थे।

दो महीने पहले चांदनवास गांव में हुई थी पीएनबी लूट
कोसली क्षेत्र में दो माह पूर्व चान्दनवास पीएनबी शाखा में डकैती हो चुकी है। यहां बदमाश लाखों का माल दिन दहाड़े ले उड़े थे। पुलिस ने मौके से ही एक बदमाश को असलहा समेत गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आगे कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी। वहीं कोसली में ही पांच बार विभिन्न बैंकों के एटीएम से चोरी या चोरी के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा सदर थाना क्षेत्र के झज्जर चौक के पास बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गए थे। वहीं खोल क्षेत्र में बस स्टैंड के पास भी एटीएम उखाड़ने की घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें