कोसली। युवा क्लब कोसली की ओर से 15 नवंबर को राजीव गांधी स्टेडियम में 7वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका शुभारंभ महंत शिवपुरी महाराज दीप प्रज्वलित कर करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और ओपन वर्ग के मुकाबले होंगे। इनमें 100 से 1600 मीटर तक की दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, रस्साकशी और महिलाओं की मटका दौड़ प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 2100, 1100 और 700 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। हालांकि, रस्साकशी प्रतियोगिता में केवल प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ही पुरस्कार दिया जाएगा।