फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंगोत्सव के समापन पर गिरगिट नाटक ने जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
कार्यक्रम में नाटक का मंचन करते कलाकार। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा कला परिषद और भरतमुनि कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रंगोत्सव के आखिरी दिन गिरगिट नाटक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों के सशक्त अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भविष्य में एक ऑडिटोरियम बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

रूसी लेखक एंटन चेखव की रचना गिरगिट का निर्देशन रंगकर्मी मनोज शर्मा ने किया।
बाल भवन ऑडिटोरियम में हुए नाटक में एक पुलिस इंस्पेक्टर के चरित्र के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे वह स्वार्थ और डर के कारण बार-बार अपना पक्ष बदलता है। कहानी एक कुत्ते के काटने की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें इंस्पेक्टर कुत्ते के मालिक की हैसियत देखकर अपना फैसला बदलता रहता है।
यह नाटक भ्रष्टाचार, चाटुकारिता और आम लोगों के शोषण जैसे सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कलाकारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए लोगों से शहर को साफ रखने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


कलाकारों ने निभाई अहम भूमिकाएं
नाटक में इंस्पेक्टर की भूमिका में बादल, व्यापारी के रूप में मनीष, सब्जी विक्रेता के रूप में विवेक व जय डागर, पुलिस की भूमिका में रेणु, डीएसपी के रूप में नेहा और कुत्ते की भूमिका में अभिषेक ने अभिनय किया। मेकअप लक्ष्मी ने किया, जबकि पार्श्व संगीत मयंक ने दिया। मंच संचालन सुधीर यादव ने किया। अंत में सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल कौशिक, सतीश मस्तान, विजय शर्मा और रामचरण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नाटक का मंचन करते कलाकार। स्रोत: संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें