दिव्यांगों व वृद्धजनों को सहायता सामग्री वितरित करते तिजारा विधायक महंत बालक नाथ। स्रोत : संस्थ
भिवाड़ी। श्रीश्याम दिव्यांग और वृद्धजन सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से दिव्यांगजनों और वृद्धजनों की सेवा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाबा भीमराव आंबेडकर भवन सेक्टर 5 में संपन्न हुआ। इस दौरान दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपकरण और कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिजारा विधायक महंत बालक नाथ उपस्थित रहे। अतिथियों में हास्य कलाकार जोगेंद्र कुंडू, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष चित्रा शर्मा, पवन चौहान, राहुल राजपूत शामिल थे। ट्रस्ट के उद्देश्य के अनुरूप दिव्यांग एवं वृद्धजनों की सेवा पर जोर देते हुए कार्यक्रम में कुल आठ ट्राइसाइकिल, पांच व्हीलचेयर, बीस कान की मशीन (श्रवण यंत्र) और 100 कंबल बांटे गए। संवाद