फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 118 वरिष्ठ नागरिकों को दिए गए सहायक उपकरण, 5 ट्राइसाइकिल प्रदान कीं

Wed, 30 Sep 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बुजुर्गों को उपकरण देते अधिकारी। विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को बाल भवन परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में 21 सितंबर से 29 सितंबर तक विभिन्न खंडों में लगाए गए शिविरों के दौरान चिह्नित 118 वरिष्ठ नागरिकों को सीएसआर योजना के तहत लगभग 12 लाख 63 हजार 790 रुपये की लागत के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इ
नमें कान की मशीन, सर्वाइकल कॉलर, छड़ी, बैसाखी, वॉकर, कोहनी बैसाखी सहित अन्य उपकरण शामिल रहे। इसके अलावा पांच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी वितरित की गईं, जिनकी कुल लागत करीब 3 लाख रुपये है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ के सीएसआर सदस्य दीपक मंगला मुख्य अतिथि रहे। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। मुख्य अतिथि दीपक मंगला ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर की शुरुआत की। सामान्य अस्पताल की टीम ने शिविर में 29 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
मुख्य अतिथि दीपक मंगला ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा समय-समय पर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक सहजता से कर सकें।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि शीघ्र ही चिह्नित दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एलिम्को की शबानूर, पीएनडीओ महेश कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट संदीप शर्मा, लेखाकार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें