फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीद के परिवार को दी 17. 31 लाख रुपये की सहायता

Mon, 05 Aug 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। गांव भूरथल जाट में पौधरोपण करते पुलिस के जवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जुलाई में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दिल्ली पुलिस के जवान हेमंत यादव की स्मृति में रविवार को दिल्ली पुलिस परिवार की ओर से गांव भूरथल जाट के बाबा रावला मंदिर परिसर में बरगद का पौधा लगाया गया। गांव भूरथल जाट के रहने वाले हेमंत यादव जुलाई माह में नजफगढ़ थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। गांव में पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीकृष्ण दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्यों ने शहीद की याद में पौध लगा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को 17 लाख 31 हजार रुपये की सहायता राशि भी भेंट की गई। इस अवसर पर गांव के सरपंच ईश्वर सिंह, पूर्व सरपंच अशोक कुमार, ओमप्रकाश नंबरदार, हरि सिंह आर्य, प्रदीप राठी सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग व श्रीकृष्ण दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें