रेवाड़ी। गांव बूढ़पुर में रास्ते के विवाद को लेकर एनआरआई युवक और उसके माता-पिता से मारपीट की गई। घटना में रमेश, उनकी पत्नी बीना और बेटे वरुण को चोटें आई हैं। सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
31 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे रमेश की रास्ते को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी की तरफ से परिवार पर हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए वरुण को भी चोट लगी। रमेश ने अपनी पुत्रवधू के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है। परिवार ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा है। मेडिकल रिपोर्ट में रमेश को चार, बीना को तीन और वरुण को एक चोट दर्ज बताई गई है।